कांस्टेबल ने अधिकारियों पर बर्खास्तगी के पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप

Updated at : 07 Mar 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
कांस्टेबल ने अधिकारियों पर बर्खास्तगी के पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के आरपीएफ कांस्टेबल चंदन कुमार ने अपने अधिकारियों पर बर्खास्तगी के पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर चक्रधरपुर के एनएचआरओ (मानवाधिकार संगठन) के अध्यक्ष बैरम खान से न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. कांस्टेबल चंदन कुमार के मुताबिक 30 अगस्त 2016 की रात 10 बजे […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के आरपीएफ कांस्टेबल चंदन कुमार ने अपने अधिकारियों पर बर्खास्तगी के पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर चक्रधरपुर के एनएचआरओ (मानवाधिकार संगठन) के अध्यक्ष बैरम खान से न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. कांस्टेबल चंदन कुमार के मुताबिक 30 अगस्त 2016 की रात 10 बजे टाटा यार्ड में ड्यूटी कर रहे थे. इस दौरान सुबह 5 बजे मालगाड़ी से एक चोर सामान चोरी कर भाग रहा था, उसे पकड़ कर आरपीएफ थाना में बंद कर दिया.

इसके बाद आरपीएफ थाना से चले गये. दोपहर करीब 12 बजे पुन: थाना आने का आदेश दिया गया. आरपीएफ थाना पहुंचने पर थाना में आरोपी बेसुध पड़ा हुआ था. आरोपी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इस मामले में जांच शुरू हुई. एक माह बाद टाटा से चक्रधरपुर ट्रांसफर कर दिया गया. लेकिन पिछले फरवरी माह में बर्खास्त करने का पत्र आया. इस दौरान रेलवे अस्पताल में इलाजरत थे. आरपीएफ अधिकारियों ने रेलवे अस्पताल पहुंच कर जबरन बर्खास्त पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाव दिया. अधिकारियों ने रेल अस्पताल में इलाज कराने पर रोक लगाने की धमकी भी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola