महिला डॉक्टर और पति काे बंधक बना लाखों की डकैती

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत घाघीडीह न्यू कॉलोनी में डॉ मेरी किरो व परिवार के अन्य सदस्यों को घर (हेवेन विला) में बंधक बनाकर डकैत छह लाख के जेवर व 28 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गये. डकैतों की संख्या 15 थी, जो हथियारों से लैस थे. डकैत लगभग दो घंटे तक घर में जमे […]
जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत घाघीडीह न्यू कॉलोनी में डॉ मेरी किरो व परिवार के अन्य सदस्यों को घर (हेवेन विला) में बंधक बनाकर डकैत छह लाख के जेवर व 28 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गये. डकैतों की संख्या 15 थी, जो हथियारों से लैस थे. डकैत लगभग दो घंटे तक घर में जमे रहे और लूटपाट को अंजाम देने के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गये. सभी बदमाश मंकी कैप पहने हुए थे. बदमाशों ने रस्सी से डॉ मेरी और उनके पति प्रवीण ओसगा के हाथ-पैर बांधकर दोनों बच्चे के साथ उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था.
सुबह छह बजे मेरी और उसके पति ने खिड़की से आवाज लगाकर पड़ोसियों से मदद मांगी, तब लोगों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना प्रभारी, परसुडीह थाना प्रभारी, डीएसपी विमल कुमार मौके पर पहुंचे. सिटी एसपी प्रभात कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर भुक्तभोगी से जानकारी ली. पुलिस ने बदमाशों का कुछ सामान भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




