चतरा में आसमानी बिजली का कहर: दो अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

चतरा में वज्रपात की वजह से 3 की मौत
Chatra News: चतरा के पत्थलगड्डा प्रखंड में शुक्रवार को वज्रपात की दो घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गयी. बंदरचुआं में महुआ चुनते समय और जेहरा में घर के आंगन में बिजली गिरने से यह हादसा हुआ. प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.
Chatra News, चतरा, (दीनबंधु): चतरा स्थित पत्थलगड्डा प्रखंड के जेहरा और बंदरचुआ गांव में शुक्रवार दोपहर वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
महुआ चुनते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सिंघानी पंचायत के बंदरचुआ गांव में शमा परवीन (25), पति मो. महफूज पेड़ के नीचे महुआ फल चुन रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गयी. इसी बीच वज्रपात होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उजेफा खातून उर्फ लाडो और जैबुन निशा घायल हो गयी.
Also Read: नोवामुंडी में अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
घर के आंगन में गिरी बिजली, दो की मौत
वहीं जेहरा गांव में पूनम देवी (21) और कल्याणी देवी (22), पति संजय भुइंया घर में मौजूद थीं. अचानक घर के आंगन में वज्रपात हुआ, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें तुरंत सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में सौतन थीं.
प्रशासन ने लिया घटना का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सह सीओ उदल राम बंदरचुआ गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया. इस हादसे के बाद बंदरचुआ गांव में ईद की खुशियां मातम में बदल गयीं. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.
मुआवजे का आश्वासन
प्रशासन ने कहा है कि मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिया जायेगा. साथ ही घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




