सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार, आगजनी कर मांगी थी लेवी

Updated at : 20 Mar 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
Simdega Crime News

सिमडेगा में 9 उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Simdega Crime News: सिमडेगा पुलिस ने जलडेगा थाना क्षेत्र के सड़क निर्माण कैंप में आगजनी और लेवी वसूली की कोशिश करने वाले PLFI के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को 10 मोबाइल के साथ दबोचा.

विज्ञापन

Simdega Crime News, सिमडेगा, (रविकांत साहू): सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप में आगजनी की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को पीएलएफआई के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तारी की सूचना है. सभी आरोपियों को छापेमारी कर दबोचा गया. उनके पास से 10 मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं.

सड़क निर्माण कार्य को बनाया गया निशाना


जानकारी के अनुसार, एसआरएमभी डीपी कंपनी द्वारा लचदागढ़ से ओडगा तक सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा था. कंपनी का अस्थायी कैंप कारीमाटी पांगुर में स्थित है, जहां निर्माण कार्य में लगे कर्मी और वाहन रहते हैं. 25-26 जनवरी 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने कैंप में खड़े वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया. हालांकि, आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया था. जिसके बाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घटना का उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाना और लेवी वसूली के लिए दबाव बनाना था. मामले को गंभीरता से लेते हुए जलडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

Also Read: खद्दी, बा परब या बहा: नाम अनेक पर आस्था एक, झारखंड में सरहुल की धूम, जानें 3 दिनों का पूरा विधान

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम


पुलिस अधीक्षक के पास मामला संज्ञान में आने के बाद श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम


गिरफ्तार उग्रवादियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशिष मिंज और अमित कुमार शामिल हैं.

छापेमारी दल में कई अधिकारी शामिल


इस अभियान में एसडीपीओ बैजू उरांव, जलडेगा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, मुफस्सिल थाना प्रभारी विवेक कुमार, तकनीकी शाखा के कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

उग्रवाद के खिलाफ अभियान जारी


एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: जादूगोड़ा के मृत मजदूरों के घर पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मदद का दिया भरोसा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola