जादूगोड़ा के मृत मजदूरों के घर पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मदद का दिया भरोसा

पीड़ित परिवार से मुलाकात करते विधायक संजीव सरदार व अन्य
East Singhbhum (जादूगोड़ा): हरियाणा में जादूगोड़ा के जिन मजदूरों की मौत हुई थी, उनके परिजनों से गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुलाकात की. विधायक ने हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया और उन्हें ढांढस बंधाया.
East Singhbhum (जादूगोड़ा): हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जादूगोड़ा क्षेत्र के चार प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे. विधानसभा सत्र समाप्त होते ही उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की.
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे विधायक
विधायक संजीव सरदार ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारों को धैर्य व संबल बनाए रखने की बात कही. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उन्होंने अपने स्तर से उनको आर्थिक सहयोग भी दिया.
मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाने की पहल तेज
विधायक ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता एवं मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों को जल्द दिलाई जाएगी. उन्होंने संबंधित विभागों से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके और उन्हें आर्थिक संबल मिल सके.
स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी रहे मौजूद
इस मौके पर झामुमो के स्थानीय नेतागण, कार्यकर्ता, गांव के बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने एकजुट होकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की.
ये भी पढ़ें…
Jamshedpur: झारखंड में पहली मिनी पुंगनूर गाय जमशेदपुर पहुंची, देखने वालों का घर में लगा तांता
Ranchi: सरहुल आयोजन स्थलों पर नहीं होगी पानी की किल्लत, मेयर रोशनी खलखो का अधिकारियों को निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




