विधि-व्यवस्था को ध्यान में रख त्योहार मनायें: डीसी

Updated:
विज्ञापन
विधि-व्यवस्था को ध्यान में रख त्योहार मनायें: डीसी

ईद-उल-फितर, सरहुल व रामनवमी को देखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

ईद-उल-फितर, सरहुल व रामनवमी को देखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक चतरा. ईद-उल-फितर, सरहुल व रामनवमी को देखते हुए समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री ने की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि त्योहार मनायें, लेकिन विधि-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि चतरा जिला शांतिप्रिय रहा है. यहां भी पर्व त्योहार शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाये जाते रहे हैं. इस परंपरा को कायम रखें. बैठक में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिया गया. सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक संदेशों के प्रसार पर नजर रखने को कहा गया. सिमरिया के एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी. कोई ऐसा पोस्ट न करें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे. बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया टंडवा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, शांति समिति के सदस्य सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola