नोवामुंडी में अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

अलविदा जुमे की नमाज पढ़ते रोजेदार
Chaibasa (नोवामुंडी): रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग ईद से एक दिन पहले काफी खुश नजर आ रहे थे. नोवामुंडी के दो मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी.
सुबोध कुमार मिश्रा
Chaibasa (नोवामुंडी): माहे रमजान के आखिरी जुमे पर जामा मस्जिद और जमीयत अहले हदीस मस्जिद नोवामुंडी में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दोनों मस्जिदों में जुमे की नमाज पूरे एहतराम और शांति के माहौल में अदा की गई, जहां लोगों ने मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी. जमीयत अहले हदीस मस्जिद में मौलाना जरजिश अंसारी ने जुमे की नमाज अदा कराई. मौके पर जमीयत अहले हदीस के सदर तबरेज आलम, सेक्रेटरी फिरोज हुसैन समेत मोहम्मद मुद्दसिर, इम्तियाज आलम, अफरोज, दानिश, मामूर, चुन्नू, सरफराज आलम और बड़ी संख्या में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.
सुबह 7:30 बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
जामा मस्जिद में भी नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई, जहां सभी ने मिलकर इबादत की और देश में शांति, सद्भाव और तरक्की के लिए दुआ की. मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह रूहानी और सुकूनभरा नजर आया. जानकारी के अनुसार, कल सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज ईदगाह के साथ-साथ जमीयत अहले हदीस मस्जिद में भी अदा की जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
ये भी पढ़ें…
Jamshedpur: झारखंड में पहली मिनी पुंगनूर गाय जमशेदपुर पहुंची, देखने वालों का घर में लगा तांता
Ranchi: सरहुल आयोजन स्थलों पर नहीं होगी पानी की किल्लत, मेयर रोशनी खलखो का अधिकारियों को निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




