चक्रधरपुर रेल मंडल को मिला ओवरऑल एफिशिएंसी अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल को मिला ओवरऑल एफिशिएंसी अवार्ड.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रधरपुर रेल मंडल को दक्षिण पूर्व रेलवे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओवरऑल एफिशिएंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान माल लदान, संरक्षा, और ट्रेनों के संचालन में सुधार जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल को ओवर ऑल एफिशिएंसी अवार्ड मिला. चक्रधरपुर रेल मंडल का माल लदान, संरक्षा, ट्रेनों के संचालन में सुधार, संकेत, दूरसंचार, स्टेशनों के विकास कार्य एवं प्रमुख विभागों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुये यह अवार्ड दिया गया. कोलकाता के बीएनआर में दक्षिण पूर्व रेलवे का एफिशिएंसी शील्ड पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने डीआरएम तरुण हुरिया को यह सम्मान प्रदान किया.

विज्ञापन

सात विभागों को एकल दक्षता शील्ड से किया सम्मानित

इसके अलावे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिये 7 विभागों को एकल दक्षता शील्ड से सम्मानित किया गया. इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्यों की सराहना की गयी. समारोह में दपू रेलवे के चक्रधरपुर, रांची, आद्रा, खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

चक्रधरपुर रेल मंडल के इन विभागों को मिला दक्षता शील्ड

दूरसंचार, संकेत, परिचालन शील्ड, राजभाषा शील्ड, बेस्ट फ्रेट डीपो (आदित्यपुर), मॉडल कॉलोनी (बंडामुंडा), स्क्रैप मोबिलाइजेशन

पहली बार संकेत व दूरसंचार विभाग को मिले दो अलग-अलग शील्ड

दूरसंचार व संकेत से जुड़े विकास कार्य, संरक्षा, ट्रेनों की लेटलतीफी को कम करने, स्टेशनों में यात्री सुविधा के कार्य, नये स्टेशनों में संचार व्यवस्था को सृदढ़ करने में महत्वपूर्ण कार्य किया गया. इसे देखते हुए पहली बार चक्रधरपुर रेल मंडल को दूरसंचार, संकेत दो अलग-अलग दक्षता शील्ड मिला. समारोह में रेल जीएम श्री जैन ने वरिष्ठ मंडल संकेत दूरसंचार को दोनों दक्षता शील्ड देकर सम्मानित किया. दूरसंचार व संकेत दो अलग-अलग शील्ड मिलने से चक्रधरपुर में एसएंडटी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों में उत्साह है. शील्ड के चक्रधरपुर आने पर रेलकर्मियों ने खुशियां मनायी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola