घरों में घुसा बारिश का पानी, सड़क पर जलजमाव, जानें अभी कैसी है स्थिति

विज्ञापन

सड़क पर घुटने भर जमा पानी.

चाईबासा में डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से गांधीटोला और जैन मंदिर मार्ग पर घुटने तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

चाईबासा : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है. कहीं लोगों के घरों में बारिश का पानी रिस रहा है तो कहीं सड़कों पर जलजमाव हो रहा है. आलम यह है कि लगातार हो रही बारिश से सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है.

घरों में घुसा बारिश का पानी, जलापूर्ति भी ठप

लगातार हो रही बारिश के कारण उपर टुंगरी मोहल्लों में दो दिनों से जलापूर्ति ठप है. वहीं सोमवार को शाम करीब 4.30 बजे हुयी 48.3 मिमी झमाझम बारिश के कारण चाईबासा के गांधीटोला मोहल्ले के सड़क पर जलजमाव हो गया है. सडकों पर घुटना भर पानी भर गया है. साथ ही आसपास के घरों में भी बारिश का पानी भर गया है. स्थानीय लोगों की मानें तो दर्जनभर घरों के आंगन में जल जमाव हो गया है. इससे लोगों को आवागमन की परेशानी होने लगी है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के परिसार में भी जलजमाव

इतना नहीं मूसलाधर बारिश के कार शाम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के परिसार में भी जलजमाव हो गया है. कमोबेश यही स्थिति उपर टुंगरी मोहल्ले की भी बनी हुयी है. पिछले एक सप्ताह से उपर टुंगरी मोहल्ले में सडक पर नाली का पानी बह रहा है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है. विदित हो कि रविवार को भी 34.3 मिमी बारिश दर्ज किया गया था. इधर, बारिश की वजह से तापमान घटकर 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola