'हाथी ना घोड़ा ना कौनो सवारी' पर झूम उठा महादेवशाल धाम, रातभर गूंजते रहे जयकारे

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में झूमते श्रद्धालु

चक्रधरपुर के महादेवशाल धाम में प्रीत सेवा संघ द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में कांवरियों और शिवभक्तों ने रातभर भजनों का आनंद लिया.

विज्ञापन

चक्रधरपुर: सावन के पावन माह में रविवार को बाबा महादेवशाल धाम पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया. प्रीत सेवा संघ, चक्रधरपुर की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या और भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों और शिवभक्तों ने हिस्सा लिया. रात आठ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम सुबह करीब तीन बजे तक चलता रहा.

पूरे आयोजन के दौरान महादेवशाल धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. भजनों की मधुर प्रस्तुति और भक्तों के उत्साह ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ गोइलकेरा के बीडीओ विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, कमल अजमानी, मनोज कसेरा, उमाशंकर महतो, विनोद अग्रवाल, सत्येंद्र पांडेय, अवनी प्रधान, कमलेश महतो, प्रीत अजमानी और छोटा बम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इसके बाद कलाकार संजय रवानी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर भजन संध्या की शुरुआत की.

शिव भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

भजन गायक उत्तम शाह ने 'बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है' और 'हाथी ना घोड़ा ना कौनो सवारी' जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इसके बाद अमित शर्मा ने 'डमरू वाले बाबा, तुमको डमरू बजाना होगा' समेत कई लोकप्रिय शिव भजनों की प्रस्तुति दी. उनके भजनों पर कांवरिये और शिवभक्त देर रात तक झूमते रहे.

मुंबई से पहुंचीं इशरत जहां, प्रस्तुति ने जीता दिल

मंच पर वीडियो एवं प्रीत सेवा संघ के सदस्य, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ एवं भजन प्रस्तुत करती भजन कलाकार इशरत जहां | Prabhat Khabar Network
भजन प्रस्तुत करती भजन कलाकार इशरत जहां

मुंबई से पहुंचीं भजन गायिका इशरत जहां ने भगवान शिव की भक्ति से जुड़े कई भजनों की प्रस्तुति दी. उनकी आवाज और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा.

वहीं, जमशेदपुर से पहुंची नृत्य-नाटिका मंडली ने भगवान शिव और हनुमान जी पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा.

मंच पर वीडियो एवं प्रीत सेवा संघ के सदस्य, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ एवं भजन प्रस्तुत करती भजन कलाकार इशरत जहां | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रीत सेवा संघ की ओर से भजन संध्या में शामिल श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी. बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

आयोजन को सफल बनाने में संघ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रातभर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और लोगों ने बाबा महादेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

क्या बोले अतिथि?

बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि प्रीत सेवा संघ लंबे समय से महादेवशाल धाम में कांवरियों की सेवा कर रहा है. ऐसे आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं. वहीं, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने कहा कि भजन संध्या जैसे आयोजन धार्मिक आस्था को और मजबूत करने का काम करते हैं.


विज्ञापन
प्रताप प्रमाणिक

लेखक के बारे में

By प्रताप प्रमाणिक

प्रताप प्रमाणिक वर्ष 2002 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्हें क्राइम और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में विशेष विशेषज्ञता हासिल है. वर्तमान में वे प्रभात खबर में संवाददाता, चक्रधरपुर कार्यालय सह प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म का तीन वर्षों का अनुभव है. अपने अनुभव, जमीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक पत्रकारिता के दम पर उन्होंने एक विश्वसनीय और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola