चाईबासा में हरियाली तीज महोत्सव में ‘सावन क्वीन’ बनीं रीना भूत
सावन क्वीन प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं
चाईबासा में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में रीना भूत को 'सावन क्वीन' चुना गया. महिलाओं ने नृत्य और गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया.
चाईबासा: चाईबासा जागृति शाखा के तत्वावधान में रूंगटा गार्डन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष चंदा अग्रवाल और विनीता सराफ द्वारा सदस्यों को तिलक लगाकर तथा सुहाग सामग्री भेंट कर की गयी.
महोत्सव के दौरान आयोजित ''सावन क्वीन'' प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें रीना भूत विजेता चुनी गईं. सदस्यों ने मारवाड़ी गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा. महिलाओं ने मनोरंजक खेल, हौजी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया. मौके पर सचिव रिंकी अग्रवाल, संयोजिका स्वीटी दोदराजका, सह-संयोजिका ममता जिंदल सहित कई सदस्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









