जमीन के झगड़े ने ले ली बड़े भाई की जान, आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा

Updated:
विज्ञापन

टोंटो थाना क्षेत्र में जमीन और घर के विवाद में छोटे भाई ने ईंट से कूचकर बड़े भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

झींकपानी : जमीन और घर के विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. टोंटो थाना क्षेत्र में बड़े भाई की ईंट से हमला कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.

घर और जमीन के विवाद ने ले ली जान

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को टोंटो थाना क्षेत्र के पेरतोल गांव में जमीन और घर को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई मंगल सिंह नायकी ने अपने बड़े भाई टुकरु गोप उर्फ मुकेश गौड़ पर ईंट से लगातार हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई.

पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ टोंटो थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शनिवार रात करीब आठ बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल के पास लेकर पहुंची. आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और खून से सने कपड़े बरामद किए गए. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए चाईबासा जेल भेज दिया है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola