स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित हुए कई चेहरे, मंच से मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में तिरंगे कर सलामी देते मंत्री व अन्य.

चाईबासा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री दीपक बिरूवा ने झंडोत्तोलन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर विकास योजनाओं का ब्योरा दिया.

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के पुलिस केंद्र मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया. तिरंगे को सलामी, शहीदों को श्रद्धांजलि और उत्कृष्ट कार्य करने वालों के सम्मान के साथ समारोह में विकास और जनकल्याण का संदेश भी दिया गया. समारोह में मंत्री दीपक बिरूवा ने जिले की उपलब्धियों को सामने रखा. भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा संकल्प दोहराया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.

तिरंगे को सलामी देकर समारोह की शुरुआत

राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा ने पुलिस केंद्र मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की. कार्यक्रम से पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी.

विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जिले और राज्य में जनकल्याण तथा बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकानों का लाभ मिला है.

स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को किया याद

मंत्री ने कहा कि देश की आजादी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साथ ही उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष और जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए दिए गए योगदान को भी याद किया.

वीर नारियों से लेकर शिक्षकों तक को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीर नारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, सफाईकर्मियों और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान कई लोगों को उनके बेहतर कार्यों के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया. समारोह में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola