बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज्बा, यहां भीगते हुए लोगों ने फहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

मझगांव प्रखंड कार्यालय में झंडातोलन करती प्रमुख.

मझगांव प्रखंड के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, झंडा तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विज्ञापन

मझगांव : लगातार हो रही बारिश भी मझगांव के लोगों के देशभक्ति के जज्बे को नहीं रोक सकी. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में लोगों ने भीगते हुए तिरंगे को सलामी दी. बारिश के बीच हुए ध्वजारोहण ने यह संदेश दिया कि देश के प्रति सम्मान और तिरंगे के प्रति आस्था किसी भी परिस्थिति से बड़ी है. प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सनातन चातार, प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में प्राचार्या सविता बिरुवा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन बबीता बिरुवा और पंचायत मंडप मझगांव में मुखिया मधु धान ने ध्वजारोहण किया.

झामुमो प्रखंड कार्यालय में भी फहराया तिरंगा

इसके अलावा झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष, घोड़ाबांधा पंचायत कार्यालय में मुखिया विवेकानंद पूर्ति और ओड़िशा पंचायत कार्यालय में मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा समेत विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली है. उन्होंने कहा कि देश के वीर योद्धाओं की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता.


विज्ञापन
Md Wasiuddin

लेखक के बारे में

By Md Wasiuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola