इस घटना के विरोध में कांग्रेस ने किया मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
कांग्रेस ने मार्च कर जताया आक्रोश.
हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के दौरान हुई घटना के विरोध में चाईबासा जिला कांग्रेस ने मार्च और सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया है.
चाईबासा : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के दौरान हुई घटना के विरोध में शुक्रवार देर शाम को जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया. मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने घटना के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की. कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन सुनित शर्मा ने कहा - लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एवं अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को प्राप्त है.
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उन्होंने हल्द्वानी की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा न्याय सुनिश्चित करने की मांग की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा - कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है. आगे भी करती रहेगी. कांग्रेस जनता के सवालों और अधिकारों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.
ये थे मौजूद
मौके पर दीनबंधु बोयपाई, कैरा बिरुवा , त्रिशानु राय, सूरज मुखी, सुरेश सावैंया, गुलजार अंसारी, शिवकर बोयपाई, सनातन सावैंया, इम्तियाज खान, चन्द्रभूषण बिरुवा , जम्बी कुदादा , मंजू बिरुवा, बालेमा कुई, पूर्ण चंद्र कायम , रवि कच्छप, अशोक बारीक , जगदीश सुंडी, सुरसेन टोपनो, विक्रमादित्य सुंडी , सिद्धेश्वर कालुंडिया, लियोनार्ड बोदरा , जंग बहादुर, सुशील दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








