बोल बम के जयकारे के साथ कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना

Updated:
विज्ञापन

गुवा से सुल्तानगंज के लिए रवाना होते कांवरिये.

सावन के पावन महीने में गुवा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

विज्ञापन

गुवा : सावन के पावन महीने में बाबा धाम में जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को गुवा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. कांवरियों का जत्था शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुवा रेलवे स्टेशन से टाटानगर जाने वाली डीएमयू ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. सुल्तानगंज पहुंचने के बाद कांवरिये गंगा नदी से जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होंगे. भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

कांवरियों में दिखा उत्साह

इस दौरान कांवरियों में काफी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली. यात्रा से पूर्व सभी कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए मंगल यात्रा की कामना की. सुल्तानगंज के लिए रवाना होने वाले कांवरियों के जत्थे में पंकज गुप्ता, राजेश ठाकुर, सन्नी पात्रों, दीपमाला करुवा, जय करुवा, सावित्री हेस्सा, किसान लोहरा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे. जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा - बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

गुवा से सुल्तानगंज के लिए रवाना होते कांवरियों को जत्था. | Prabhat Khabar Network
गुवा से सुल्तानगंज के लिए रवाना होते कांवरिये.


विज्ञापन
Sandip K

लेखक के बारे में

By Sandip K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola