राणी सती दादी मंदिर अमला टोला में दान पेटी की चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
सीसीटीवी कैमरे में चोर साफ नजर आते
चाईबासा के अमलाटोला स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ किया. सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी.
चाईबासा. चाईबासा के अमलाटोला स्थित राणी सती दादी मंदिर में बीती रात दान पेटी चोरी की गयी. चोर ने मंदिर का शटर व गेट का ताला तोड़ कर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर स्टील की बड़ी दान पेटी को उठा कर ले गया. शहर के पूर्ण रिहायशी इलाके में स्थित मंदिर से शटर तोड़ कर चोरी की घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं.
सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है
मंदिर के पुजारी ने सुबह गेट टुटा देखा और लोगों को बताया.इसके मंदिर कमेटी के लोग पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चोरी की साफ नजर आ रही है. इधर, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने शहर में घट रही चोरी और छिनतई की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से शहर में छिनतई व चोरी की घटनाओं से शहर वासी डरे सहमे हुए हैं. जल्द ही मामले को लेकर कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी से भेंट वार्ता कर मामले को उनके समक्ष रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







