चक्कर आने से सड़क पर गिरा युवक, हुई मौत, जानें पूरी खबर...

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी फाइनेंस कर्मी संजीव कुमार शर्मा की चाईबासा में संदिग्ध मौत. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही है इंतजार, जांच जारी.

विज्ञापन

चाईबासा. मुफस्सिल थाना अंतर्गत महुलसाई में संदिग्ध परिस्थिति में 48 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिरसानगर जोन-3 निवासी संजीव कुमार शर्मा उर्फ सोना के रूप में हुई. सदर अस्पताल में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव को लेकर जमशेदपुर लौट गये.

फाइनेंस कंपनी में काम करता था संजीव

परिजनों के अनुसार, संजीव एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. वह 11 अगस्त को किसी सिलसिले में चाईबासा आया था. वह केएनआर नामक रेस्टोरेंट में ठहरा था. 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घूमने के लिए बाहर निकला था. महुलसाई के पास अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय महिला ने उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

दिल की बीमारी से ग्रसित था संजीव

परिजन गुरुवार को चाईबासा पहुंचे. उन्होंने बताया कि संजीव को दिल की बीमारी थी. उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि जिस रेस्टोरेंट में ठहरे थे, वहां उनके साथ एक महिला भी थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सहीं वजह सामने आएगी. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola