आखिर क्या थी वजह कि छोटे भाई ने ही कर दी बड़े भाई की हत्या?
मृतक टुकरु उरांव की फाइल फाेटो.
झारखंड के टोंटो में जमीन और घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने ईंट से प्रहार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
झींकपानी : टोंटो थाना के पेरतोल गांव में जमीन व घर के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने ही बड़े भाई की हत्या कर दी. जिस बड़े भाई ने छोटे भाई को असीम प्रेम दिया उसे क्या पता था कि एक दिन वही भाई उसका हत्यारा बन जाएगा. समय-समय पर ऐसी खबरें आती रहती हैं जब जमीन विवाद में अपने ही अपनो के हत्यारे बन जाते हैं. मृतक की पहचान 39 वर्षीय टुकरु गोप उर्फ मुकेश गौड़ के रूप में हुई है. जिस छोटे भाई ने हत्या की है उसकी पहचान मंगल गौड़ उर्फ मंगल नायक ने के रूप में हुई है.
मृतक की पत्नी के बयान पर दर्ज की नामजद प्राथमिकी
इस संबंध में टोंटो पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन और घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे दोनों के बीच एक बार फिर किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान आक्रोशित छोटे भाई मंगल ने बड़े भाई के सिर और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. ईंट से टुकरु गोप के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आयीं. इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही टोंटो थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








