इस हाट में खरीदारी करने जा रहे हैं, तो कीचड़ व गंदगी से गुजरने को रहें तैयार

विज्ञापन

हाट में कीचड़ व गंदगी का लगा अंबार.

चाईबासा के मंगलाहाट परिसर में फैली गंदगी और कीचड़ से खरीदार और दुकानदार परेशान हैं. नगर परिषद जल्द ही हाट को पार्ट वाइज बनाने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा का प्रमुख मंगलाहाट इन दिनों कादो-कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है. बारिश के बाद हाट परिसर और आसपास की सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यहां खरीदारी करने पहुंचने वालों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर जल जमाव के अलावा कादो और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है. इससे ग्राहक और सब्जी विक्रेताओं को परेशानी हो रही है. यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ 500 से ज्यादा दुकानदार भी इस अव्यवस्था से परेशान हैं.

हर दिन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं लोग

मंगलाहाट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, बारिश के दिनों में यहां कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. उनकी यह परेशानी और भी हाट के कई हिस्सों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है. पानी निकलने के बाद वहां नालियों का पानी भी फैल जाता है. इससे कादो-कीचड़ भी फैलने लगता है. साथ ही जगह-जगह कचरा जमा रहने के कारण दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई है.

कीचड़ से फिसलने का बना रहता है खतरा

हाट में खरीदारी करने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है. कीचड़ में फिसलने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और जलजमाव के कारण उन्हें दुकान लगाने में भी परेशानी होती है.कई बार ग्राहक को कीचड़ से फिसलने का खतरा बना रहता है . हाट में खरीदारी करने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है. कीचड़ में फिसलने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और जलजमाव के कारण उन्हें दुकान लगाने में भी परेशानी होती है.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola