डैम में स्नान करने के दौरान युवक डूबा, मौत

Updated:
विज्ञापन
डैम में स्नान करने के दौरान युवक डूबा, मौत

युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ डैम में नहाने आया था.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के ऊंटा स्थित भेड़ीफॉर्म डैम में गुरुवार दोपहर स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान कान्हाचट्टी प्रखंड की राजपुर पंचायत के बुढ़ीगड़ा गांव निवासी छोटू कुमार (22) पिता धनेश्वर दांगी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ डैम में नहाने आया था. इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से मशक्कत के बाद युवक का शव डैम से बाहर निकाला गया. इसकी जानकारी उसके परिजन व पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि वह बेगलुरु में काम करता था. 15 दिन पहले घर आया था. राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि घटना के बाद परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये, लेकिन प्रशासन के लोग नहीं पहुंचे. काफी देर बाद बीडीओ पहुंचे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola