पावरस्टार पवन सिंह का फिर चला जादू, 760 मिलियन व्यूज पार कर गया ये गाना

Updated at : 21 Mar 2026 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh Song Crosses 760 Million Views

Pawan Singh Song Crosses 760 Million Views

Pawan Singh Song Crosses 760 Million Views: भोजपुरी सुपरहिट गाना ‘छलकत हमरो जवानीया’ ने YouTube पर 760 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. पवन सिंह और काजल राघवानी की केमिस्ट्री व प्रियंका सिंह की आवाज ने गाने को आज भी फैंस के बीच सुपर ट्रेंडिंग बनाए रखा है.

विज्ञापन

Pawan Singh Song Crosses 760 Million Views: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो वक्त के साथ फीके नहीं पड़ते, बल्कि हर गुजरते साल के साथ उनकी चमक और भी बढ़ती जाती है. ऐसा ही एक गाना है ‘छलकत हमरो जवानीया’, जिसने आज एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. Pawan Singh और Kajal Raghwani की जबरदस्त केमिस्ट्री से सजा यह सुपरहिट ट्रैक यूट्यूब पर 760 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को साबित करता है.

शादी और पार्टियों में खूब बजता है ये गाना

पवन सिंह और प्रियंका सिंह की दमदार आवाज में गाया गया यह गाना आज भी हर पार्टी, शादी और फंक्शन की जान बना हुआ है. रिलीज के समय से ही इस गाने ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और देखते ही देखते यह भोजपुरी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल हो गया. गाने का म्यूजिक, इसके कैची बोल और पवन सिंह का एनर्जेटिक अंदाज इसे बार-बार सुनने लायक बनाता है.

रील्स की दुनिया में आज भी ट्रेंड कर रहा है ये गाना

खास बात यह है कि इतने सालों बाद भी ‘छलकता हमरो जवानीया’ का क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है. सोशल मीडिया और रील्स की दुनिया में भी यह गाना लगातार ट्रेंड करता रहता है. फैंस आज भी इस पर वीडियो बनाकर अपनी दीवानगी जाहिर करते हैं. यही वजह है कि यह गाना सिर्फ एक हिट ट्रैक नहीं, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक आइकॉनिक सॉन्ग बन चुका है, जिसने लोकप्रियता के नए-नए रिकॉर्ड कायम किए हैं.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का गाना ‘वादा करा बनारस घुमईबा’ रिलीज, सोना सिंह का देसी लुक चर्चा में

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola