समर सिंह का गाना ‘वादा करा बनारस घुमईबा’ रिलीज, सोना सिंह का देसी लुक चर्चा में

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2026 8:32 AM

विज्ञापन

समर सिंह और सोना सिंह, फोटो- यूट्यूब

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘वादा करा बनारस घुमईबा’ आज 21 फरवरी को रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो में सोना सिंह देसी लुक में दिख रही है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song vaada kara banaaras ghumaiba: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. सिंगर समर सिंह का लेटेस्ट गाना ‘वादा करा बनारस घुमईबा’ एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है.

यहां देखें ‘वादा करा बनारस घुमईबा’ का वीडियो

सोना सिंह का देसी लुक

इस गाने को भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और समर सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक और बोल दोनों ही ऐसे हैं जो जल्दी लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. गाने के वीडियो में सोना सिंह नजर आ रही हैं, जिनका लुक और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. देसी लुक में सोना बेहद खूबसूरत लग रही है. वीडियो में उनका स्टाइल और डांस भी दर्शकों को पसंद आएगा. लोकेशन और गाने की शूटिंग देखकर ऐसा लगता है कि ये किसी गांव में शूट किया गया है.

गाने की पूरी टीम पर एक नजर

  • गायक – समर सिंह और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस- सोना सिंह
  • गीतकार – आलोक यादव
  • कॉन्सेप्ट- समर मोदी
  • संगीत – अभिराम पांडे
  • निर्देशक-पप्पू वर्मा
  • डीओपी- प्रिंस सिंह जानू
  • संपादक – रवि यादव
  • DI – रोहित सिंह
  • डीओपी – योगेश और अमन
  • प्रोडक्शन – एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी
  • पब्लिसिटी डिजाइन – @sonusinghsmp
  • डिजिटल – मालती मीडिया
  • कंपनी/लेबल – @ssrecordbhojpuri

‘दाल भात भुजिया’ सॉन्ग सुना आपने?

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी नया गाना ‘दाल भात भुजिया’ लेकर आई, जो 20 मार्च को रिलीज हुआ था. रिलीज के साथ ही इस गाने पर 157K व्यूज आ गए थे और ये नंबर्स बढ़ रहे हैं. इस गाने की खास बात इसकी सादगी और देसी फील है. इसमें गांव का माहौल, सच्चे जज्बात और प्यार की मिठास को बहुत ही आसान तरीके से दिखाया गया है. अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी की आवाज ने सॉन्ग को खास बना दिया है. वीडियो में कोमल सिंह नजर आई थी.

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर मनोज तिवारी का इमोशनल देवी गीत, ‘ममता की छांव’ में दिखा मां का अनोखा रूप

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola