शेफ कुणाल कपूर की बताई रेसिपी से तैयार करें नवरात्रि स्पेशल समक की खीर

समक की खीर ( फोटो – इंस्टाग्राम @chefkunal )
Navratri Special Samak Ki Kheer: अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से आप शेफ कुणाल कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई नवरात्रि स्पेशल सामक की खीर की रेसिपी को बना सकते हैं.
Navratri Special Samak Ki Kheer: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. इस समय भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं. नवरात्रि के नौ दिन खास होते हैं, इसलिए इस दौरान कई लोग खाने-पीने में भी मीठे और बिना लहसुन-प्याज का व्यंजन बनाते हैं. अगर आप भी इस व्रत में कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो सामक की खीर बना सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की रेसिपी.
समक की खीर बनाने के लिए क्या चाहिए?
4 लोगों के लिए
- समक के चावल – ¼ कप / 2½ चम्मच
- फुल फैट दूध – 1 लीटर
- बादाम – एक मुट्ठी
- काजू – एक मुट्ठी
- पिस्ता – एक मुट्ठी
- गुड़ / चीनी – आधा कप
- पानी – 1 चौथाई कप
- इलायची पाउडर – 1 चम्मच
समक की खीर बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप समक के चावल को अच्छी तरह धोकर अलग रख दें.
- अब एक एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गरम करें और हल्का उबाल आने दें. आप सारे ड्राई फ्रूट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब दूध में सामक के चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें जिससे चावल बर्तन में चिपके नहीं. तक चावल नरम न हो जाएं और खीर गाढ़ी न हो जाए, तब तक पकाएं.
- अब एक अलग पैन में गुड़ और पानी डालकर गर्म करें, जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. अब इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को खीर में डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- इसके बाद तैयार हुए गुड़ के मिश्रण को खीर में डाल दें. (ध्यान रखें कि खीर बहुत गरम न हो, वरना फट सकती है). इसे अच्छी तरह मिलाएं और 2–3 मिनट और पकाएं. अब तैयार हुए समक की खीर को आप परोसें.
यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन
यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










