मंडल रेल के अस्पतालों में पैथो जांच होगी कैशलेस

Updated at : 23 Jan 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
मंडल रेल के अस्पतालों में पैथो जांच होगी कैशलेस

मंडल रेलवे ने निजी एजेंसियों से टाइअप के लिए निकाली निविदा डांगोवापोसी : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी रेल अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में पैथोलॉजिकल टेस्ट को कैशलेस करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रेल जीएम के स्तर से इसके लिए रेलवे के अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों के साथ टाइअप करने के लिए निविदा निकाली गयी […]

विज्ञापन

मंडल रेलवे ने निजी एजेंसियों से टाइअप के लिए निकाली निविदा

डांगोवापोसी : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी रेल अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में पैथोलॉजिकल टेस्ट को कैशलेस करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रेल जीएम के स्तर से इसके लिए रेलवे के अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों के साथ टाइअप करने के लिए निविदा निकाली गयी है, जिसके तहत कुल 115 तरह की जांच के लिए निजी एजेंसियों से निविदा आमंत्रित की गयी है. निविदा दाता इसके लिए आगामी 15 फरवरी तक निविदा जमा करा सकते हैं.
याद हो कि रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से इस संबंध में रेल जीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसकी प्रक्रिया आरंभ करायी है.
चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने रेल महाप्रबंधक एस एन अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुरान मल, मेंस कांग्रेस के महासचिव एस आर मिश्रा को इसके लिए बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola