छात्रों के लिए भाड़े पर लायी गयी टेबुल-कुर्सी

Updated at : 03 Aug 2017 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के लिए भाड़े पर लायी गयी टेबुल-कुर्सी

जेएलएन कॉलेज. अंधेरे में हुई स्नातक पार्ट वन की परीक्षा बुधवार को परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हाेने पर मंगानी पड़ी अतिरिक्त टेबुल-कुर्सी कॉलेज में चल रहा मरम्मत कार्य कॉलेज के बरामदे व बीएड रूम के बरामदे में ली गयी परीक्षा चक्रधरपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में आयोजित स्नातक पार्ट वन परीक्षा […]

विज्ञापन

जेएलएन कॉलेज. अंधेरे में हुई स्नातक पार्ट वन की परीक्षा

बुधवार को परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हाेने पर मंगानी पड़ी अतिरिक्त टेबुल-कुर्सी
कॉलेज में चल रहा मरम्मत कार्य
कॉलेज के बरामदे व बीएड रूम के बरामदे में ली गयी परीक्षा
चक्रधरपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में आयोजित स्नातक पार्ट वन परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को अधिक परीक्षार्थी होने के कारण टेंट हाउस से भाड़े पर टेबुल-कर्सी मंगानी पड़ी, तब जाकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दूसरे दिन स्नातक पार्ट वन परीक्षा में कला संकाय के सभी प्रतिष्ठा विषय के पेपर वन की परीक्षा हुई. इसमें परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी.
परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा टेंट हाउस से टेबुल-कुर्सी की व्यवस्था कॉलेज के बरामदे व बीएड रूम के बरामदे में करायी गयी. अधिक भीड़ होने के कारण परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर भी खोजने में काफी दिक्कतें आयी. ज्ञात हो कि कॉलेज में मरम्मत कार्य चल रहा है. इससे ऊपर के दो कमरों में परीक्षार्थियों को नहीं बैठाया गया.
स्नातक पार्ट वन परीक्षा में दिखी अव्यवस्था
एक-एक बेंच पर बैठे पांच-पांच परीक्षार्थी
स्नातक पार्ट वन के दूसरे दिन परीक्षा में परीक्षार्थियों की अधिक भीड़ होने के कारण एक-एक बेंच पर पांच-पांच परीक्षार्थियों को बैठाया गया. क्लास रूम में लाइट नहीं रहने से परीक्षार्थी अंधेरे व गरमी में सराबोर होकर परीक्षा लिखने को बाध्य हुए. परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए केंद्राधीक्षक प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान, परीक्षा नियंत्रक डॉ श्रीनिवास कुमार समेत अन्य शिक्षक क्लास रूम का चक्कर लगाते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola