पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाईं कीमतें

Updated:
विज्ञापन

पिछले हफ्ते प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़े थे (फोटो/Nayara)

Nayara Price Hike: ईरान जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतें $100 पार होने पर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 तक महंगा किया है. हालांकि, सरकारी कंपनियों ने फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ाई हैं.

विज्ञापन

Nayara Price Hike: दुनिया भर में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है. निजी पेट्रोल पंप कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने ईंधन के दामों में बड़ा इजाफा किया है.अब पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है.

विज्ञापन

नायरा एनर्जी की कीमतों में भारी उछाल

देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी ने राज्यवार टैक्स और वैट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया है. कुछ राज्यों में तो पेट्रोल की कीमतों में ₹5.30 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जानकारों का मानना है कि निजी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
भोपाल106.4791.84
रायपुर100.3993.33
जयपुर104.8890.36
चंडीगढ़94.2482.40

सरकारी तेल कंपनियों का क्या है स्टैंड ?

राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं. केंद्र सरकार ने बुधवार को साफ कर दिया कि देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं होने दी जाएगी. सरकार के इस भरोसे के बाद फिलहाल सरकारी पंपों पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल पर पहले ही मार

भले ही आम आदमी के लिए सामान्य पेट्रोल के दाम सरकारी कंपनियों ने न बढ़ाए हों, लेकिन खास सेगमेंट में महंगाई पहले ही आ चुकी है. पिछले हफ्ते प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़े थे, वहीं फैक्ट्रियों को मिलने वाले ‘बल्क डीजल’ की कीमतों में ₹22 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है. दिल्ली में अब प्रीमियम पेट्रोल ₹100 का आंकड़ा पार कर 101.89 रुपए पर पहुँच गया है.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें ?

ईंधन की कीमतों में इस आग की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय तनाव है. 28 फरवरी को ईरान पर हुए सैन्य हमलों के बाद से कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें देखते ही देखते $70 से उछलकर $100 प्रति बैरल के पार निकल गई हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में यह करीब 50% की भारी बढ़त है, जिसका सीधा दबाव घरेलू बाजार पर पड़ रहा है.

Also Read : देश में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, सरकार ने कहा- दुष्प्रचार से बचें, घबराएं नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola