गुवा-बड़ाजामदा मार्ग का पुल पानी में डूबा, आवागमन ठप

गुवा/किरीबुरू : सारंडा क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण कारो, कोयना समेत तमाम नदी-नाले उफान पर हैं. बड़ाजामदा से बोकना गांव के रास्ते लोहा पुल से होकर गुवा जाने वाली सड़क पर बजरंग बली मंदिर के समीप पुल और सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके कारण गुवा-बड़ाजामदा का […]
गुवा/किरीबुरू : सारंडा क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण कारो, कोयना समेत तमाम नदी-नाले उफान पर हैं. बड़ाजामदा से बोकना गांव के रास्ते लोहा पुल से होकर गुवा जाने वाली सड़क पर बजरंग बली मंदिर के समीप पुल और सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके कारण गुवा-बड़ाजामदा का संपर्क पूरी तरह से कट गया है.
लोग हाथी गेट होकर जर्जर रास्ते से गुवा जाने को विवश हैं. उक्त पुल से गुआ क्षेत्र के प्रायः लोग आना-जाना करते हैं. यह मार्ग बारिश की वजह से पूरी तरह से बंद हो गया है. दूसरी तरफ सारंडा के कई गांवों में पानी घुस गया है. इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है. सारंडा के वैसे गांव जो पहाड़ी नदी-नालों के किनारे हैं, वहां के लोगों को मानकी व मुंडाओं ने नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है, क्योंकि ऐसे नदी-नालों में अचानक पानी बढ़ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




