14 स्कूलों के 66 शिक्षक सीखेंगे कंप्यूटर
Updated at : 17 Jul 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

टाटा स्पंज में गुरु दीक्षा कार्यक्रम का उदघाटन जोड़ा,चम्पुआ और झुंपरा प्रखंड के 14 स्कूलों के 66 शिक्षक ट्रेनिंग में शामिल बड़बिल : बिलाइपदा स्थित टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की रिक्रियेशन क्लब में रविवार को कंपनी तथा सर्व शिक्षा योजना के तहत पांच दिवसीय गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन बतौर मुख्य […]
विज्ञापन
टाटा स्पंज में गुरु दीक्षा कार्यक्रम का उदघाटन
जोड़ा,चम्पुआ और झुंपरा प्रखंड के 14 स्कूलों के 66 शिक्षक ट्रेनिंग में शामिल
बड़बिल : बिलाइपदा स्थित टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की रिक्रियेशन क्लब में रविवार को कंपनी तथा सर्व शिक्षा योजना के तहत पांच दिवसीय गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री बद्रीनारायण पात्रा किया. मौके पर अन्य अतिथियों में क्योंझर उप जिलापाल एन थिरुमाला नायक, डीइओ प्रतिभा मंजारी दास, जिला प्रोजेक्ट अधिकारी पूर्णचंद्र सेठी, कंपनी के महानिदेशक संजय पटनायक,
कंपनी के सीएफओ एसके मिश्रा, प्रमुख सीएसआर सत्यनारायण नंदा, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के निदेशक सुब्रत सरकार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के तहत जोड़ा, चंपुआ तथा झुंपरा प्रखंड के 14 स्कूलों के 66 शिक्षकों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जायेगी. बता दें कि कंपनी द्वारा वर्ष 2015 से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




