जीएसटी के विरोध में आज बंद रखेंगे दुकान

Updated at : 15 Jun 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में आज बंद रखेंगे दुकान

चाईबासा. कपड़ा व्यवसायी संघ ने लिया निर्णय -पिल्लई हॉल से निकाला जायेगा जुलूस चाईबासा : कपड़ा व्यवसायी संघ चाईबासा द्वारा 15 जून की सुबह 11 बजे पिल्लई हॉल चाईबासा से जीएसटी के विरोध में एक जुलूस निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. उक्त निर्णय बुधवार को कपड़ा व्यवसायी संघ चाईबासा और चाईबासा चेंबर की एक […]

विज्ञापन

चाईबासा. कपड़ा व्यवसायी संघ ने लिया निर्णय

-पिल्लई हॉल से निकाला जायेगा जुलूस
चाईबासा : कपड़ा व्यवसायी संघ चाईबासा द्वारा 15 जून की सुबह 11 बजे पिल्लई हॉल चाईबासा से जीएसटी के विरोध में एक जुलूस निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. उक्त निर्णय बुधवार को कपड़ा व्यवसायी संघ चाईबासा और चाईबासा चेंबर की एक संयुक्त बैठक में लिया गया. बैठक चेंबर सचिव मधुसूदन अग्रवाल के कार्यालय में चेंबर अध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता में की गयी. कपड़ा व्यवसाय संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने कपड़े पर कोई टैक्स नहीं लगाया. पर दुर्भाग्य की बात यह है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है.
कपड़े के दाम बढ़ेंगे, व्यवसायियों का होगा भयादोहन: टैक्स लगने से कपड़े के दाम तो बढ़ेंगे ही साथ ही कर अधिकारियों द्वारा कपड़ा व्यवसायियों का भयादोहन आरम्भ हो जाएगा. जिस कारण निकट भवष्यि में यह व्यवसाय चौपट हो सकता है. इसलिए पूरे देश भर के कपड़ा व्यवसायी सरकार की इस जन विरोधी टैक्स का घोर विरोध कर रहे हैं. आज की बैठक में कल होने वाले जुलूस के लिए एक कार्यक्रम तय किया गया. जिसके अनुसार सभी कपड़ा व्यवसायियों और चेम्बर के सदस्यों को सुबह 10.30 बजे तक पिल्लई हॉल में एकत्रित होने का आग्रह किया गया है.
पिल्लई हॉल से निकलेगा जुलूस
11 बजे जुलूस पल्लिई हॉल से शहर के विभन्नि मार्ग होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहूंचकर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. आज की बैठक में मुख्यरुप से चाईबासा चेम्बर के संस्थापक अनुप कुमार सुल्तानियां, उपाध्यक्ष, आनन्द वर्धन प्रसाद एवं पवन खिरवाल, संयुक्त सचिव दिलीप खण्डेलवाल एवं विकास गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद दाहिमा के साथ-साथ कपड़ा व्यवसायी संघ के राजकुमार अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, शिबू चरण अग्रवाल, दिलीप राम, गोविंद अग्रवाल उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola