व्यापारियों के हित में नहीं है जीएसटी : त्रिशानु राय

Updated at : 15 Jun 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
व्यापारियों के हित में नहीं है जीएसटी : त्रिशानु राय

चाईबासा : एक जुलाई से लागू होने जा रहे गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला सचिव त्रिशानु राय ने केन्द्र सरकार के इस तुगलकी फरमान पर रोष जताने के साथ विरोध किया है. त्रिशानु राय ने कहा कि जीएसटी की 18 मीटिंग होने […]

विज्ञापन

चाईबासा : एक जुलाई से लागू होने जा रहे गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला सचिव त्रिशानु राय ने केन्द्र सरकार के इस तुगलकी फरमान पर रोष जताने के साथ विरोध किया है. त्रिशानु राय ने कहा कि जीएसटी की 18 मीटिंग होने के बाद भी कई प्रदेश इससे सहमत नहीं हैं.

इसमें पांच से 28 प्रतिशत टैक्स की अलग-अलग चार दरें बनायी गयी हैं, जो गलत है. इस कानून के लागू होने के बाद वित्त मंत्री को नौ माह में ही 55 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त होने की उम्मीद है. यह पैसा देश की जनता की जेब से ही अतिरिक्त टैक्स के रूप में वसूल किया जायेगा. इससे महंगाई बढ़ेगी. जीएसटी लागू होने से विदेशी कंपनियां यहां आकर अपना राज स्थापित करने का काम करेंगी. इससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी बेरोजगार हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola