हाथियों ने दर्जनों घरों को तोड़ा

Updated at : 15 Jun 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने दर्जनों घरों को तोड़ा

मझगांव. डाबुसाई व बलियापादा में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत सुबह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा कई घरों में रखे बरतन व अन्य सामान को बरबाद कर दिया मझगांव : मझगांव प्रखंड में मंगलवार की रात करीब तीन बजे 18 से 20 हाथियों के झुंड ने उपद्रव मचाया. पड़सा पंचायत […]

विज्ञापन

मझगांव. डाबुसाई व बलियापादा में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत

सुबह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा
कई घरों में रखे बरतन व अन्य सामान को बरबाद कर दिया
मझगांव : मझगांव प्रखंड में मंगलवार की रात करीब तीन बजे 18 से 20 हाथियों के झुंड ने उपद्रव मचाया. पड़सा पंचायत के डाबुसाई व बालियापादा में हाथियों ने कई घरों को तोड़ दिया. वहीं घरों में रखे धान व चावल चट कर गये. डेकची, बर्तन व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल में खदेड़ा. ज्ञात हो कि सोमवार की रात हाथियों ने कुमारडुंगी प्रखंड में उत्पात मचाया था. हाथियों के भय से ग्रामीण रातभर जग रहे हैं. हाथियों ने जुनाई गागराई के घर की दीवार तोड़ करीब 80 किलो चावल खा गये.
सुना चातार के घर की दीवार तोड़कर 50 किलो चावल व धान खा गये.
वहीं सोलर लाइट व बर्तन बरबाद कर दिया. सुरेश चातार के खलिहान में रखे धान चट कर गये. सिंगा तामसोय के घर की दीवार तोड़कर करीब दस क्विंटल धान व भावेंद्र तामसोय के घर तोड़कर लगभग 80 क्विंटल धान खा गये. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तीन बजे उन्हें धरती हिलने व चिंघारने की आवाज सुनायी पड़ी. घर से निकल कर देखा, तो पाया कि हाथियों का झुंड गांव में घुस आया था. हाथी धान, चावल व अन्य खाने के सामान रखे थे. सुबह तक हाथियों का दल गांव में उत्पात मचाता रहा. हालांकि अब भी हाथी आस-पास के इलाके में जमे है. जिसके कारण लोगों में भय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola