चाईबासा सदर अस्पताल में मिलेगी मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधा: मंत्री

चाईबासा : देश के 58 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित करने के लिए चयन किया गया है. इसमें चाईबासा सदर अस्पताल भी शामिल है. चाईबासा सदर अस्पताल में अब मेडिकल कॉलेज की तरह सुविधाएं मिलेंगी. उक्त घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने मंगलवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित […]
चाईबासा : देश के 58 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित करने के लिए चयन किया गया है. इसमें चाईबासा सदर अस्पताल भी शामिल है. चाईबासा सदर अस्पताल में अब मेडिकल कॉलेज की तरह सुविधाएं मिलेंगी. उक्त घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने मंगलवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की. मंत्री ने कहा कि फिलहाल बजट थोड़ा कमी है, फिर भी सरकार आगे बढ़ रही है. जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित करने की जिम्मेवारी सरकार कॉरपोरेट घरानों को सौंपेगी. कॉरपोरेट घरानों को सीएसआर के तहत इसका खर्च वहन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




