बीडीओ से रंगदारी मांगने वाले को दो साल की जेल
Updated at : 14 Jun 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सुनाया फैसला चाईबासा : सदर प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा को एसएमएस कर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी राजेश महतो को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार सिन्ह की अदालत ने दोषी करार देकर दो साल की सजा सुनायी. […]
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सुनाया फैसला
चाईबासा : सदर प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा को एसएमएस कर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी राजेश महतो को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार सिन्ह की अदालत ने दोषी करार देकर दो साल की सजा सुनायी. बीडीओ श्री मछुवा के बयान पर 8 जून 2015 को सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में बताया है कि 21 मई 2015 की दोपहर दो बजे उनके मोबाइल पर एसएमएस कर तीन लाख रुपये तीन दिनों में देने और नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी थी. इसके बाद से वह काफी डरे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




