पिकअप वैन के धक्के से छात्रा घायल

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मोजोडिंबा व पुटिदा गांव के बीच पिकअप वैन ने साइकिल से ट्यूशन जा रही दसवीं की छात्रा रायमुनी हेंब्रम (15) को पीछे से धक्का मार दिया. घटना रविवार सुबह की है. घायल छात्रा पासुहातु गांव की रहनेवाली है. उसके सिर पर चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने […]
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मोजोडिंबा व पुटिदा गांव के बीच पिकअप वैन ने साइकिल से ट्यूशन जा रही दसवीं की छात्रा रायमुनी हेंब्रम (15) को पीछे से धक्का मार दिया. घटना रविवार सुबह की है. घायल छात्रा पासुहातु गांव की रहनेवाली है. उसके सिर पर चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा. उसका संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सड़क किनारे एक आम के पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया. लोगों ने बताया कि वाहन चक्रधरपुर की ओर टमाटर लेकर आ रहा था. जानकारी के अनुसार छात्रा रविवार की सुबह करीब सात बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से चाईबासा आ रही थी. इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने साइकिल पर पीछे से धक्का मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




