बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर, तीन व्यवसायी गंभीर
Updated at : 07 Jun 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

हुड़ंगदा पुलिया के पास बाइक को ठोकर मार फरार हो गया स्कॉर्पियो चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड के हुड़ंगदा पुलिया के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में तीनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां […]
विज्ञापन
हुड़ंगदा पुलिया के पास बाइक को ठोकर मार फरार हो गया स्कॉर्पियो
चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड के हुड़ंगदा पुलिया के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में तीनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से आये भीखराम चौधरी (62), राज कुमार कैवट (30) व तुलसी राम कुमरे (48) तीनों कराइकेला में किराये के मकान में रहते हैं. तीनों केंदु पत्ता के व्यवसायी है.
मंगलवार को तीनों एक मोटरसाइकिल से नकटी गांव में केंदु पत्ता की खरीदारी करने गये थे. वापस लौटने के दौरान हुडंगदा पुलिया के समीप रांची की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक सफेर रंग की स्कॉर्पियों ने धक्का मार दिया. घटना के बाद तीनों गिर पड़े. गिरने से भीखराम व राज कुमार का पैर में व तुलसी राम के सिर व शरीर में गहरी चोटें आयी है. तीनों का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार से फरार हो गया. घटना दिन के लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




