पौधरोपण से अधिक उसका संरक्षण जरूरी
Updated at : 06 Jun 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस. डीआरएम ने लगाया पौधा, कहा चक्रधरपुर : पर्यावरण संरक्षण हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है. पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण और रेलवे क्षेत्र में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिये प्रयासरत हैं. उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पौधरोपण कार्यक्रम में कही. श्री सिंह ने कहा […]
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस. डीआरएम ने लगाया पौधा, कहा
चक्रधरपुर : पर्यावरण संरक्षण हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है. पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण और रेलवे क्षेत्र में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिये प्रयासरत हैं. उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पौधरोपण कार्यक्रम में कही. श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिये पौधरोपण अनिवार्य है. लेकिन पौधरोपण से अधिक संरक्षण और पौधों को जीवित रखना जरूरी है. श्री सिंह ने कहा कि ट्रेनों में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है. रेलमंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में बायो टॉयलेट लगाये जा रहे हैं.
इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकेगा. सभी कोच में सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिये डस्टबीन भी रखवाया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि रेलवे कॉलोनियों की स्थिति ठीक नहीं है. चक्रधरपुर, टाटा व झारसुगुड़ा कॉलोनियों की दशा सुधरेगी. इन स्टेशनों के कॉलोनियों में नियमित सफाई होगी. श्री सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशनों में आधुनिक मैकेनाइज तकनीक से सफाई हो रही है. जबकि गाड़ियों में जैविक शौचालय की उत्तरोत्तर व्यवस्था की जा रही है.
डीआरएम ने पौधारोपण कर नया गार्डन का किया उदघाटन
रेल मंडल प्रबंधक श्री सिंह ने नया रेलवे गार्डन का उदघाटन पौधरोपण कर किया. उन्होंने गार्डन के सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया. इस दौरान रेल मंडल के सभी वरीय अधिकारियों ने पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिये पौधरोपण किया. मौके पर स्काउट व गाइडस ने बाल उद्यान में करीब 100 पौधा लगाकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर एडीआरएम अनुप कुमार हेंब्रम, सीनियर डीसीएम सत्यम प्रकाश व वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर, सीनियर डीइएन (कोडिनेशन) अमित कंचन, एएससी अाशुतोष पांडेय, डीइएन (मुख्यालय) केसी गुप्ता व अन्य सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे.
प्रतिबंध के बाद दोबारा पॉलिथीन बिक्री पर रेलवे सख्त
रेलवे की ओर से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी होने के बाद रेलवे सख्त हो गयी है. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ के साथ स्टेशनों में छापेमारी कर रही है. इस दौरान पॉलीथीन जब्त की गयी. साथ ही पॉलिथीन की दोबारा बिक्री करने पर दुकानदारों को दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.
भाजपाइयों ने किया पौधारोपण: चक्रधरपुर कुदरीबाड़ी समीप सोमवार को शमशान घाट में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया. दर्जनों फल-फूल के पौधे लगाये गये. मौके पर नगरअध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिये प्रत्येक नागरिक को आगे आने की जरूरत है. मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक दास, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अश्वनी प्रमाणिक, गुड्डू सिंह, तीरथ जामुदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




