अंकुवा से अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 06 Jun 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
अंकुवा से अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत अंकुवा गांव के कम्पार्टमेंट फोर से अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर वन विभाग ने जब्त किया है. लकड़ी लदे जब्त वाहन को मनोहरपुर के कोयना रेंज वन विश्रामागार परिसर में रखा गया है. गुप्त सूचना पर प्रशिक्षु आइएफएस श्रीकांत वर्मा ने वनकर्मियों के जवानों के साथ सोमवार को […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत अंकुवा गांव के कम्पार्टमेंट फोर से अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर वन विभाग ने जब्त किया है. लकड़ी लदे जब्त वाहन को मनोहरपुर के कोयना रेंज वन विश्रामागार परिसर में रखा गया है. गुप्त सूचना पर प्रशिक्षु आइएफएस श्रीकांत वर्मा ने वनकर्मियों के जवानों के साथ सोमवार को अंकुआ में छापामारी कर करीब 35 हजार की आसन लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. छापामारी में कोयना रेंज के वनपाल सह वनरक्षी लव किशोर हांसदा, वनकर्मी व मनोहरपुर,समठा रेंज जराईकेला और आनंदपुर रेंज में प्रतिनियुक्त होमगार्ड शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola