सीकेपी में वज्रपात से 4 बच्चों समेत 5 झुलसे

चक्रधरपुर : टोकलो थाना क्षेत्र के मागुरदा गांव में ठनका गिरने से चार बच्चे समेत पिता झुलस गये. जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर 2 बजे रूपा केराई (35) अपने चार बच्चों के साथ घर के दरवाजे के समीप बैठे थे. इसी दौरान सामने एक आम के पेड़ पर ठनका गिरा. जिसमें रूपा केराई और उनका […]
चक्रधरपुर : टोकलो थाना क्षेत्र के मागुरदा गांव में ठनका गिरने से चार बच्चे समेत पिता झुलस गये. जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर 2 बजे रूपा केराई (35) अपने चार बच्चों के साथ घर के दरवाजे के समीप बैठे थे. इसी दौरान सामने एक आम के पेड़ पर ठनका गिरा. जिसमें रूपा केराई और उनका बड़े बेटा सैलाया केराई (14), कोलाय केराई (11), बुधु केराई (9) तथा राजेश केराई (6) चपेट में अा गये. हालांकि बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं. जबकि पिता रूपा केराई गंभीर रूप से झुलस गये हैं. उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




