ट्रेन से गिर कर युवक घायल

ट्रेन से गिर कर युवक घायल
जलडेगा. रांची-राउरकेला रेलखंड के परबा टोनिया तथा ओड़गा स्टेशन के बीच रामजडी के समीप ट्रेन से गिर कर एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार तीन युवक शिवम ठाकुर, अंकित कुमार तथा अभिषेक श्रीवास्तव चंपा छत्तीसगढ़ से देवघर कामाख्या एक्सप्रेस से जा रहे थे. इस बीच ओड़गा रेलवे स्टेशन पार करने के बाद शिवम ठाकुर अचानक ट्रेन से गिर गया. जिसके बाद दोनों दोस्तों ने ट्रेन का जंजीर खींच कर ट्रेन को रोका और खून से लथपथ घायल अवस्था में शिवम ठाकुर को बरामद किया. घटना मंगलवार की करीब दो बजे की है. दोनों युवक घायल को लेकर ओड़गा चीकटोली पहुंचे. जहां मिशन बदलाव के सदस्य जितेंद्र कुमार महतो ने इसकी सूचना ओड़गा ओपी प्रभारी सजल धान को दी. इसके बाद उसे जलडेगा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया.
दो वाहनों की टक्कर में ट्रक चालक घायल
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड के टुकूपानी में दो वाहनों की टक्कर से ट्रक का चालक घायल हो गया. वहीं वाहन के टक्कर से एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे लगभग आधा घंटा सड़क जाम रही. पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग से सड़क से पेड़ हटाया गया. वहीं घायल वाहन चालक को सदर अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ठेठईटांगर थाना प्रभारी रमेश कुमार झा, पुलिस बल, प्रमुख विपिन पंकज मिंज घटना स्थल पर पहुंच घायल वाहन चालक को सदर अस्पताल भिजवाया. ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ काट कर सड़क से हटवाया गया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




