मजदूरों ने की कम मजदूरी मिलने की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 9:07 PM
झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा
सिमडेगा. झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सदर प्रखंड की अरानी पंचायत का दौरा किया. इस क्रम में पुल-पुलिया निर्माण में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की तथा मजदूरों की समस्याओं से अवगत हुए. मजदूरों ने बताया कि यहां पर रेजा को 300 व कुली को 350 की दर से मजदूरी दी जा रही है. सरकारी दर पर मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों ने कहा कि विभागीय काम हो रहा है, जिसमें मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. राजेश सिंह ने कहा कि उपयुक्त व श्रम अधीक्षक से लिखित शिकायत की जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि सिमडेगा जिले में जितने भी सरकारी भवन, चेकडैम, धुनपुरिया आदि बनाये जा रहे हैं, वहां पर मजदूरों को कम मजदूरी दी जा रही है. मजदूरों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई. जिले की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, विभागीय सचिव को लिखित शिकायत की जायेगी. अगर एक सप्ताह के अंदर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो जिला में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर संदीप डांग, सुधीर जोजो, नीरज जोजो, सुशान, राजेश किड़ों, सुप्रिया, इतवारी हेमरोम, आनंदी हेमरोम, सुषमा हेंब्रम, मालती देवी, सुनीता देवी, टेरेसा हेंब्रम, तनीषा टोपनो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










