नगर अपना संस्था की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

नगर अपना संस्था की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
सिमडेगा. संस्था नगर अपना के सदस्यों की बैठक गांधी मैदान में संस्था के अध्यक्ष चंदन डे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 अक्तूबर को 24वां स्थापना दिवस पर आयोजित शोभायात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की समीक्षा की गयी.बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले सभी महिलाओं, बच्चियों तथा पुरुष टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया. मौके पर अध्यक्ष चंदन डे ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव का संकेत मिल रहे हैं.इसके लिए जागरूक रहने की जरूरत है. कहा कि संस्था नगर अपना नगर परिषद के निवासियों के सुविधाओं के लिए विगत 23 वर्षों से कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी करती रहेगी. बैठक में शंकर गोसाई, मातियस लकड़ा, विजय किंडो, सचिन कछुआ , गणेश साहू, बिरसा प्रधान, विमल नायक, राजेंद्र बड़ाइक, रोशन, अविनाश, मुकेश राम आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










