आमसभा में आगामी योजनाओं की दी गयी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2025 10:29 PM
आमसभा में आगामी योजनाओं की दी गयी जानकारी
बानो. नगर भवन में बिवरा एफपीसी की वार्षिक आमसभा की गयी. बैठक में सभी शेयर धारकों व निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया. दीदियों द्वारा अतिथियों का स्वागत कर मंच तक लाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर बीपीओ सुजाता बेक एफपीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एफपीसी की चेयरमैन अनिता देवी और सचिव आयशा खातून ने अपने अनुभव साझा किये. एफपीसी के अकाउंटेंट दीपक महतो द्वारा पिछली वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी गयी. साथ ही आगामी वर्ष की कार्य योजना पर चर्चा की. जेएसएलपीएस के कुंदन भगत ने किसानों की आय बढ़ाने, समूह को और मजबूत बनाने तथा नये व्यावसायिक अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने महिला सदस्यों की भागीदारी और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया. मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, बीडीओ नइमुदीन अंसारी, पशुपालन पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे. संचालन आइएफपीसी सुषमा देवी और एलएच गायत्री देवी ने किया.
जीइएल चर्च में युवा रविवार दिवस मना
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित जीइएल चर्च परिसर में युवा रविवार दिवस का आयोजन किया गया. संचालन दीपक कंडुलना व संदीप समद ने किया. विनती आराधना अमर लुगून ने संपन्न करायी. जबकि धन्यवादी प्रार्थना उषा बूढ़ की अगुवाई की गयी. कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गयी कि प्रत्येक वर्ष हमारे गोस्नर कलीसिया द्वारा युवा रविवार मनाया जाता है. 1990 से इसकी शुरुआत की गयी थी. युवा रविवार दिवस मुख्य उद्देश्य कलीसिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. धन्यवाद ज्ञापन प्रचारक इलियास सुरीन द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रसिकन कंडुलना, समीर कुजूर, किरूम डांग, जिनिद बागे, प्रीतिवंती बागे, नूतन कंडुलना, मुखिया जिरेन मड़की, जिदन सुरीन व युवा संघ के सदस्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










