वेंडिंग जोन स्थल पर दुकानों को सुव्यवस्थित तरीके से लगवायें : डीसी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Mar 2025 8:58 PM

विज्ञापन

चिह्नित जोन में वाहनों की पार्किंग व पार्किंग जोन का टेंडर कराने का निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान से संबंधित बैठक हुई. शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए एनएच- 143 मुख्य पथ के किनारे व बस स्टैंड के सामने लगने वाली दुकानों को एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. चिह्नित किये गये वेंडिंग जोन स्थल पर सभी दुकानों को सुव्यवस्थित तरीके से लगवाने का निर्देश दिया. चिह्नित सभी जोन में गाड़ियों की पार्किंग कराने व पार्किंग जोन का टेंडर कराने का निर्देश दिया गया. बस स्टैंड व ऑटो स्टैंड के पास फल की दुकान लगाने वाले वेंडर को भी चिह्नित जोन में ठेला लगवाने की बात कही गयी. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद व परिवहन पदाधिकारी को परिवहन से संबंधित नियम व पार्किंग तथा नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को लगातार प्रिंस चौक से केलाघाट मोड़ तक किसी प्रकार से अतिक्रमण न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे. कर्मियों को प्रतिदिन भ्रमण करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद भी अगर अतिक्रमण पाये जाते हैं, तो कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसपी सौरभ, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अंचलाधिकारी, सिटी मैनेजर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola