रांची में इलाजरत नाजीर की मौत, शोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Mar 2025 10:35 PM
रांची में इलाजरत नाजीर की मौत, शोक
बानो. बानो प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजीर रेणु देवी के निधन पर लोगों ने शोक प्रकट किया है. मालूम हो कि एक नाजीर रेणु देवी एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से सिमडेगा लौट रही थी. इस क्रम में एसएस स्कूल के समीप गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उनको इलाज के लिए रांची ले जाया गया था, जहां इलाज दौरान रविवार को मौत हो गयी. इधर, नाजीर के आकस्मिक निधन पर प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, पशुपालन पदाधिकारी दुलमू बिडुउली, नीतीश झा, बीपीओ चारू मांझी, बालगोविंद पटेल, केलिवर भोगता, रियासत खान, पदमीनी देवी, सांझो कुमारी उपस्थित थे.
नदी में डूबने से एक की मौत
जलडेगा. बांसजोर चेकपोस्ट के पास ढाबा चलाने वाले रोहित लकड़ा नामक एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गयी. बताया गया कि वह मछली मारने के लिए लुड़गी नदी गया था. इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. ओपी प्रभारी मिर्जा उरांव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










