ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटो चालक आवागमन व्यवस्था की रीढ़ : एसडीओ

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड ऑटो व टोटो चालक संघ के सम्मेलन
सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड ऑटो व टोटो चालक संघ के सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया. जिलाध्यक्ष प्रेम दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर थाना प्रभारी विनोद पासवान, जिप सदस्य शांति बाला केरकेट्टा समेत अन्य लोग मौजूद थे. एसडीओ ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटो चालक आवागमन व्यवस्था की रीढ़ हैं. ऑटो चालक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा कर अपनी सेवा दे रहे हैं. एसडीओ ने कहा कि चालक वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन न करें व ट्रैफिक नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा पर चलें व मोबाइल का उपयोग न करें. साथ ही यात्रियों के साथ सही व्यवहार करें. एसडीओ ने कहा कि प्रशासन चालकों के साथ है. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड में पेयजल समस्या की शिकायत आयी है, उसे दूर करते हुए पेयजल की व्यवस्था वहां की जायेगी. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़कों पर चलते वक्त चालक अपनी और अपने यात्रियों की सुरक्षा का पूर्ण ख्याल रखें. सभी दस्तावेज साथ रखें. पुलिस की ओर से जो भी मदद की जरूरत है वह की जायेगी. जिप सदस्य शांति बाला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लिए ऑटो चालक बेहतर तरीके से सेवा दे रहे हैं. एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के अलावा रात में या बीमार होने पर मरीजों को आपात समय में भी अस्पताल लेकर आते हैं. आगंतुकों का स्वागत करते हुए मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चालकों की कई समस्याएं हैं. समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी व एसपी से मिल कर अपनी समस्या रखेगा. संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्यामसुंदर मिश्र ने किया. मौके पर चालकों के बीच परिचय पत्र का वितरण किया गया. मौके पर रामजी यादव,अतुल बरला, यासीन शेख, अजय कुमार, राजकुमार, बबलू महतो, पंकज प्रसाद समेत काफी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




