वार्डों में की गयी गणना की ली जानकारी

बैठक में वार्ड के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में रखीं अपनी बातें
सिमडेगा. परिसदन भवन में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता की अध्यक्षता में नगर परिषद चुनाव को लेकर पिछड़े वर्गों की ट्रिपल टेस्ट अंतर्गत की गयी गणना से संबंधित बैठक हुई. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में की गयी गणना के संबंध में जानकारी ली गयी. बैठक में वार्ड के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अपनी बातें रखीं. टीम ने जिले में विभिन्न पदों पर संविदा कर्मियों, बाह्यश्रोत की नियुक्ति, चौकीदार बहाली आदि में पिछड़ों की संख्या की जानकारी देने की बात कही. बैठक के बाद टीम के सदस्य वार्ड नंबर चार, 12 तथा वार्ड नंबर नौ के मतदाताओं से मिले. इस दौरान सर्वे में की गयी पूछताछ के संबंध में जानकारी ली. वार्डों के मतदाताओं ने बताया कि लोग मतदाता सूची में नाम मिलान के साथ उनके वर्ग की जानकारी ली गयी है. पिछड़े वर्ग की संख्या में ओबीसी में कैटेगरी एक तथा दो की जानकारी भी ली गयी. बैठक में निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा, नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लकड़ा, टीम के संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सहायक प्रशााखा पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह समेत निर्वाचन कार्यालय के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










