मुक्त कराये गये तीन बाल श्रमिक, तीन पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 9:29 PM
मुक्त कराये गये तीन बाल श्रमिक, तीन पर प्राथमिकी
सिमडेगा. सिमडेगा के मुख्य बाजार स्थित अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रिंकू स्टोर, इरफान स्टोर और महाराज होटल से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. तीनों की उम्र 13 से 14 वर्ष की है. तीनों प्रतिष्ठानों के मालिकों पर सिमडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह छापेमारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण नयी दिल्ली के दिशा-निर्देश पर चलायी गयी. रेस्क्यू करने में सिमडेगा पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा. टीम में बाल कल्याण समिति सिमडेगा के अध्यक्ष अभिषेक जौरिहार, सदस्य जोहन कुंडलना, छोटानागपुर कल्याण निकेतन की सचिव प्रियंका सिन्हा, जिला समन्वयक रोहित कुमार, जिला बाल संरक्षण यूनिट से सोनी श्वेता कुमारी,आसिफ अंसारी, चाइल्ड लाइन से सदानंद कुमार, अमित कुमार दुबे शामिल थे. अभियान में श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बाल श्रम से मुक्त कराये गये तीनों बच्चों को बाल कल्याण समिति सिमडेगा के आदेश से बालक गृह सामटोली में रखा गया है. बच्चे व उनके अभिभावक को अच्छे जीवन और उचित संरक्षण प्रदान करने के लिए बाल कल्याण समिति सिमडेगा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगी.
ट्रेन से कट कर युवक की मौत
जलडेगा. कारीमाटी निवासी युवक की मौत ओड़िशा में ट्रेन से कट कर हो गयी. मृतक की पहचान सिबलन समद पांगुर कारीमाटी के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि युवक ओड़िशा में काम करता था.सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर
बोलबा. बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक अलींगुड़ निवासी चंदन सिंह व संजीत बड़ाइक बाइक से जा रहे थे, तभी बोलबा मेलाटांड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया. जहां डॉ देवोतोष भूटिया ने प्राथमिक इलाज के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










