गरीबों के प्रति सहृदय बनने की जरूरत : फादर केरोबिम

Updated at : 16 Mar 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के प्रति सहृदय बनने की जरूरत : फादर केरोबिम

कैथोलिक महिला संघ का 29वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ भिखारिएट में कैथोलिक महिला संघ का 29वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पहले दिन झंडोत्तोलन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इस अवसर पर रेव्ह फादर राजेश केरकेट्टा, पूर्वी क्षेत्रीय कैथोलिक महिला संघ की उपसचिव सह सभानेत्री सुचिता जोजो, सिस्टर एंजलीना मिंज तथा नौ पल्ली की सभा नेत्रियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद संत मोनिका की तस्वीर पर माल्यार्पण और आरती की गयी. बाइबल पाठ बानो पल्ली की अगुवाई में हुआ. पहले सत्र में बच्चों की परवरिश में माता की चुनौतियां और समाधान विषय पर सुचिता जोजो ने अपने विचार रखें. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बांकी पल्ली द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रत्येक पल्ली से पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया. संध्या सत्र में रोजरी, पवित्र संक्रामेंट आराधना और पाप स्वीकार का कार्यक्रम जीतूटोली पल्ली की अगुवाई में संपन्न हुआ. वहीं बरवाडीह पल्ली द्वारा बाइबल झांकी प्रस्तुत की गयी. दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत बेसराजरा पल्ली की माताओं द्वारा आयोजित मनन-चिंतन सत्र से हुई. इसके बाद समारोही ख्रीस्तयाग (पवित्र मिस्सा) मुख्य अनुष्ठान रेव्ह फादर राजेश केरकेट्टा द्वारा संपन्न कराया गया. मिस्सा गीतों का संचालन लचरागढ़ पल्ली की माताओं ने किया. जामटोली पल्ली की अगुवाई में सभी पल्ली की सभानेत्रियां झंडे के साथ अतिथियों को सभा स्थल तक लेकर आयीं. इस दौरान लचरागढ़ पल्ली द्वारा मैंने तुमको प्रेम किया विषय पर झांकी प्रस्तुत की गयी. मौके पर फादर केरोबिम तिर्की ने कहा कि ईश्वर की महिमा प्रकट करने में गरीबों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें गरीबों के प्रति सहृदय बनने की आवश्यकता है. अंत में मेहमानों और विशिष्ट अतिथियों के संदेश, संचालिका के संबोधन तथा उप सभानेत्री के धन्यवाद ज्ञापन के बाद आशीर्वचन के साथ संत मोनिका का गीत गाते हुए झंडा उतार कर कार्यक्रम का समापन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola