स्टॉलों पर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2025 10:30 PM
स्टॉलों पर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
सिमडेगा. पाकरटांड़ पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम हुआ. इसमें जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों से अपनी समस्याओं का समाधान कराया. मुख्य अतिथि जोसिमा खाखा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार सचमुच जनता के घर-घर तक पहुंचने का काम कर रही है. पहले लोगों को कार्यालयों का चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोच से सरकार खुद ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि शिविर में लायी गयी योजनाएं सिर्फ कागजी नहीं, जीवन में बदलाव लाने वाला भरोसा है. कृषि आशीर्वाद योजना, सिंचाई एवं कृषि उपकरण पर सब्सिडी, फसल बीमा, किसान पंजीकरण जैसी सुविधाएं शिविर में ही उपलब्ध करायी जा रही हैं. जोसिमा ने कहा कि आज हर विभाग राशन, पेंशन, प्रमाण पत्र, आवास, आयुष्मान, बिजली, पानी एक ही छत के नीचे मौजूद है. कार्यक्रम के दौरान कई बच्चों का मुंहजुठी करायी गयी तथा योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, भूषण राम, बिहारी साहू, मुखिया दामोदर बिंझिया, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, जूली लुगून, सुचिता तिर्की, मार्था मधु आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










